बीएसएफ ने 86.87 लाख का सोना किया बरामद

68वीं बटालियन के जवानों ने नदिया स्थित भारत बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी को विफल करते हुए सोने के 10 बिस्कुटों को बरामद किया,

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी मधुपुर के 68वीं बटालियन के जवानों ने नदिया स्थित भारत बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी को विफल करते हुए सोने के 10 बिस्कुटों को बरामद किया, जब तस्कर इन सोने के बिस्कुटों को तारबंदी के ऊपर से फेंककर बांग्लादेश से भारत में तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे. घटना सोमवार रात की है. बरामद सोने के बिस्कुटों का वजन लगभग 1.17 किलोग्राम है. उनकी कीमत करीब 86.87 लाख रुपये आंकी गयी है.

सोने को सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >