पश्चिम बंगाल में महंगी होगी ब्रेड, कोलकाता में चार रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

पश्चिम बंगाल में आम आदमी के नाश्ते पर महंगाई की मार पड़ने वाली है. 17 अगस्त से ब्रेड की कीमतों में 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. कच्चे माल और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने बेकरी उद्योग को मुश्किल में डाल दिया है.

कोलकाता : महंगाई की मार अब आम लोगों के नाश्ते की थाली तक पहुंचने वाली है. कच्चे माल और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण पश्चिम बंगाल में ब्रेड के दाम बढ़ाने की तैयारी है. वेस्ट बंगाल बेकर्स एसोसिएशन के अनुसार, आगामी 17 अगस्त से एक पाउंड यानी 400 ग्राम ब्रेड की कीमत में चार रुपये की बढ़ोतरी की जा सकती है. इसके बाद 32 रुपये में मिलने वाली एक पाउंड ब्रेड की कीमत बढ़कर 36 रुपये हो जायेगी.

कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि

बेकरी कारोबारियों का कहना है कि पिछले एक महीने में कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है. मैदा की कीमत करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल, चीनी की कीमत 1,000 रुपये प्रति क्विंटल और खाद्य तेल की कीमत करीब 800 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी है. वहीं, पैकेजिंग सामग्री की कीमत भी लगभग दोगुनी हो गयी है. ईंधन की बढ़ती लागत ने भी बेकरी उद्योग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

नयी कीमत

  • 200 ग्राम यानी आधा पाउंड ब्रेड की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी होगी.
  • 100 ग्राम प्लेन ब्रेड की कीमत 8.50 रुपये से बढ़कर 10 रुपये होगी.

कई कंपनियां भारी नुकसान में

बेकरी एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी आरिफुल इस्लाम ने कहा कि ईंधन समेत कच्चे माल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण बेकरी उद्योग के लिए मौजूदा कीमत पर कारोबार करना मुश्किल हो गया है. कीमत नहीं बढ़ायी गयी तो कई कंपनियां भारी नुकसान में चली जायेंगी. बेकर्स एसोसिएशन के अनुसार, ब्रेड की कीमत इससे पहले 30 जनवरी 2024 को बढ़ायी गयी थी. इसके बाद से कच्चे माल, ईंधन और पैकेजिंग की लागत लगातार बढ़ती रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ इकाइयों के बंद होने का खतरा

कारोबारियों का दावा है कि मौजूदा कीमत पर ब्रेड बेचने से कई बेकरी कंपनियों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. कुछ इकाइयों के बंद होने का खतरा भी पैदा हो गया है. हालांकि, ब्रेड आम परिवारों के रोजमर्रा के नाश्ते का अहम हिस्सा है. ऐसे में कीमत में सीधे चार रुपये प्रति पाउंड की बढ़ोतरी का असर आम उपभोक्ताओं, खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >