नैहाटी में बंद के समर्थन में प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

इस हमले में सौम्यदीप समेत तीन लोग घायल हो गये, इनमें नैहाटी महेंद्र उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक भी हैं.

नैहाटी. भाजपा द्वारा आहूत बंगाल बंद के आह्वान को लेकर उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में बंद के समर्थन में प्रचार के दौरान मंगलवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. इस हमले में सौम्यदीप समेत तीन लोग घायल हो गये, इनमें नैहाटी महेंद्र उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक भी हैं. घटना के बाद से सभी आतंकित हैं. सौम्यदीप समेत कई भाजपा कार्यकर्ता बंद के समर्थन में देर रात प्रचार कर सौम्यदीप के घर के पास ही टोटो से सभी उतर रहे थे, इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने आकर हमला किया और टोटो में तोड़फोड़ कर दी. आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने हमला किया है. हालांकि तृणमूल ने आरोप को खारिज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >