आरजी कर कांड पर भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान

आरजी मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर भाजपा के मयना से विधायक अशोक डिंडा विवादित बयान देकर खुद सुर्खियों में आ गये हैं.

कोलकाता. आरजी मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर भाजपा के मयना से विधायक अशोक डिंडा विवादित बयान देकर खुद सुर्खियों में आ गये हैं. उन्होंने सोमवार को विधानसभा में पत्रकारों से बातें करते हुए आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों को मतलबी बताया.

उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टर अपनी मांग को लेकर आंदोलन पर थे. अगर वे सच में पीड़िता के लिए आंदोलन कर रहे थे, तो आरोपियों को सजा मिलने तक हड़ताल जारी रखते, आरोपियों के लिए सजा की मांग करते, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया.

उधर, भाजपा विधायक के इस बयान की प्रो. डॉ मानस गुमटा ने आलोचना की है. उन्होंने बताया कि कई राजनीतिक दल के नेता आरजी कर कांड में राजनीतिक फायदा लेना चाह रहे हैं. ऐसे लोग अपनी राजनीति को चमकाना चाह रहे हैं, इसीलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >