भाजपा का मिशन बंगाल 2026 : बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु को टिकट

BJP Mission Bengal 2026: बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इसमें खास बात यह है कि शुभेंदु अधिकारी इस बार भवानीपुर में ममता बनर्जी को चुनौती देंगे. उन्हें नंदीग्राम से भी टिकट मिला है. कैंडिडेट लिस्ट में भाजपा ने शिक्षक, सैनिक, और बंकिम चंद्र के परिवार के सदस्यों को शामिल किया है. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

BJP Mission Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) पर दबाव बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति पूरी तरह से बदल दी है. इस बार ‘चेहरे’ और ‘छवि’ के साथ-साथ ‘विरासत’ पर भी दांव खेला है. पार्टी ने सोमवार को अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 57 ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिनकी छवि बेहद मजबूत है. ये शिक्षक, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, अध्यात्म, रिटायर्ड सैनिक, क्रिकेटर, रिटायर्ड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और लोक गायक हैं. फिल्म जगत की 2 हस्तियों को भी बीजेपी का टिकट मिला है.

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिजन को भाजपा का टिकट

भाजपा ने बंगाली अस्मिता और राष्ट्रवाद को साधने के लिए साहित्य सम्राट बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार से सौमित्र चट्टोपाध्याय को नैहाटी से चुनाव के मैदान में उतारा है. इस कदम को ‘वंदे मातरम’ की भावना को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश माना जा रहा है. पार्टी ने 41 विधायकों और 3 पूर्व विधायकों और 2 पूर्व सांसदों को चुनाव के मैदान में उतारा है. पूर्व सांसद दिलीप घोष इस बार खड़गपुर सदर से और स्वपन दासगुप्ता रासबिहारी से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर से भी टिकट दिया है.

बीजेपी की लिस्ट में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व

भाजपा की यह सूची विविधता से भरी है. इसमें शिक्षकों, डॉक्टरों, पत्रकारों और आध्यात्मिक गुरुओं को शामिल किया गया है. 23 सीटों पर शिक्षकों को टिकट देकर पार्टी ने शिक्षा क्षेत्र में चल रहे ‘भर्ती घोटाले’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक संदेश दिया है. 3 पत्रकारों और 3 आध्यात्मिक नेताओं (उत्पल महाराज, स्वामी मंगलानंद पुरी और निखिल बनर्जी) को चुनाव के मैदान में उतारकर समाज के बौद्धिक और धार्मिक वर्गों को जोड़ने का प्रयास भाजपा ने किया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेलिब्रिटी और खिलाड़ी भी मैदान में

मनोरंजन और खेल जगत के प्रति बंगाल के प्रेम को देखते हुए भाजपा ने फिल्म स्टार रुद्रनील घोष (शिवपुर) और अग्निमित्रा पॉल (आसनसोल दक्षिण) को टिकट दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेटर रहे अशोक डिंडा (मोयना) एक बार फिर चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखायेंगे.

भाजपा की लिस्ट में दिग्गज और अनुभवी नेता

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नामपृष्ठभूमि
भवानीपुरशुभेंदु अधिकारीलीडर ऑफ ऑपोजीशन
राशबिहारीस्वपन दासगुप्तापूर्व सांसद / पत्रकार
खड़गपुर सदरदिलीप घोषपूर्व सांसद
आसनसोल दक्षिणअग्निमित्रा पॉलवर्तमान विधायक / फैशन डिजाइनर
नैहाटीसौमित्र चट्टोपाध्यायबंकिम चंद्र चटर्जी के परिवार से

23 शिक्षक लड़ेंगे बीजेपी के टिकट पर चुनाव

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नाम
कुमारग्राममनोज कुमार उरांव
कालचिनीबिशाल लामा
फालाकाटादीपक बर्मन
डाबग्राम-फुलबाड़ीशिखा चटर्जी
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ीआनंदमय बर्मन
सिलीगुड़ीडॉ शंकर घोष
तपनबुधराय टुडू
हरिरामपुरदेवव्रत मजूमदार
मानिकचकगौड़ चंद्र मंडल
करीमपुरसमरेंद्रनाथ घोष
कांथी दक्षिणअरूप कुमार दास
रामनगरचंद्रशेखर मंडल
नयाग्रामअमिय किस्कू
नारायणगढ़राम प्रसाद गिरि
घाटालशीतल कापट
चंद्रकोनासुकांत दोलुई
सालबनीबिमान महतो
बांदवानलाबसन बास्के
काशीपुरकमलकांत हांसदा
पाड़ानदियार चंद बाउरी
छातपनासत्यनारायण मुखोपाध्याय
कोतुलपुरलक्ष्मीकांत मजूमदार
इंडासनिर्मल कुमार धारा

6 वकील को भाजपा ने दिया टिकट

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नाम
करनदीघीबिराज विश्वास
बालूरघाटविद्युत कुमार रॉय
बशीरहाट उत्तरनारायण चंद्र मंडल
बरजोड़ाबिल्लेश्वर सिंघा
पांडवेश्वरजितेंद्र तिवारी
बोलपुरदिलीप कुमार घोष

5 डॉक्टर भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नाम
कुल्टीडॉ अजय कुमार पोद्दार
जामुड़ियाडॉ बिजन मुखर्जी
पाथरप्रतिमाडॉ असित कुमार हलदर
बजबजडॉ तरुण अदक
बीनपुरडॉ प्रणत टुडू

आध्यात्मिक नेता बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नाम
कालियागंजउत्पल महाराज
उलुबेड़िया दक्षिणस्वामी मंगलानंद पुरी
हांसननिखिल बनर्जी

3 पत्रकार भी लड़ रहे चुनाव

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नाम
रासबिहारीस्वपन दासगुप्ता
तारकेश्वरसंतु पान
सिउड़ीजगन्नाथ चट्टोपाध्याय

8 सामाजिक कार्यकर्ता लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नाम
रायगंजकौशिक चौधरी
बहरमपुरसुब्रत मैत्रा कांचन
विष्णुपुरअग्निश्वर नस्कर
हावड़ा उत्तरउमेश राय
केशियारीभद्रा हेम्ब्रम
रानीबांधखुदीराम टुडू
जमालपुरअरुण हलदर
आउसग्रामकलिता माझी

फिल्म जगत से इनको मिला बीजेपी का टिकट

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नाम
शिवपुररुद्रनील घोष
आसनसोल दक्षिणअग्निमित्रा पॉल

3 पूर्व सैनिक अब राजनीति के मैदान में

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नाम
नागराकाटापूना भेंगरा
कालीगंजबापन घोष
पटाशपुरतपन माईती

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >