भवानीपुर में हार के डर से बौखलायी TMC! शुभेंदु अधिकारी ने Video शेयर कर कहा- BJP के झंडे जलाये गये

BJP Flags Burnt in Bengal: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर तृणमूल कांग्रेस पर भवानीपुर में हार के डर से BJP के झंडे जलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह सीट अब सुरक्षित नहीं रही और जैसे नंदीग्राम में जनता ने फैसला दिया था, वैसे ही भवानीपुर में भी तृणमूल को हार का सामना करना पड़ेगा.

BJP Flags Burnt in Bengal: बंगाल चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झंडे जलाये जाने का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो के जरिये भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है. लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि भवानीपुर में टीएमसी को हार का डर सता रहा है. इसलिए भाजपा के झंडे हटाये जा रहे हैं, उसे जलाया जा रहा है.

डर और घबराहट दिखाती हैं ऐसी हरकतें – शुभेंदु

शुभेंदु अधिकारी ने ‘एक्स’ पर लिखा- आने वाले विधानसभा चुनाव में भवानीपुर अब मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षित सीट नहीं रही. तृणमूल कांग्रेस की गतिविधियों से साफ दिख रहा है कि पार्टी को हार का डर सता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि देर रात तृणमूल कांग्रेस के लोग भाजपा के झंडे उतारकर जला रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें डर और घबराहट को दिखाती हैं.

ऐसे नहीं रुकेगी BJP – शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस तरह से भाजपा को रोका नहीं जा सकता. जितने झंडे हटाये जायेंगे, जितने झंडे जलाये जायेंगे, उतने ही बड़े अंतर से भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में जीतेगी. शुभेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीट में नंदीग्राम का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि पिछली बार नंदीग्राम की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को नकार दिया था. अब भवानीपुर की जनता भी उनको यहां से विदा कर देगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में क्या है?

देर रात करीब पौने तीन बजे का एक वीडियो शेयर किया है. इस 2:40 मिनट के वीडियो में 3 लोग दिख रहे हैं. 2 लोग भाजपा के झंडे उतार रहे हैं. तीसरा व्यक्ति संभवत: मोबाईल से वीडियो बना रहा है. झंडे उतारने के बाद झंडों को एक जगह रखा जाता है और फिर उसमें आग लगा दी जाती है. झंडे जब पूरी तरह जल जाते हैं, तो लोग वहां से चले जाते हैं.

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र में तृणमूल-भाजपा आमने-सामने, अश्विनी वैष्णव ने बंगाल सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

बंगाल जीतने के लिए दिल्ली में ‘मास्टरप्लान’ तैयार! शुभेंदु- शमिक के लिए मोदी-शाह ने तय किये टास्क

चुनाव के बाद अप्रैल में खत्म हो जायेगा तृणमूल का शासन, बनेगी बीजेपी सरकार, बीरभूम में बोले शुभेंदु अधिकारी

बीजेपी का मिशन बंगाल 2026: विधानसभा चुनाव के लिए सांगठनिक जिलों में 47 नेता तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >