बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

जिला ग्रामीण पुलिस की विशेष जांच टीम ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, हुगली.

जिला ग्रामीण पुलिस की विशेष जांच टीम ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. आरोपी से पूछताछ के बाद दादपुर से एक और अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के बयान के आधार पर पुलिस ने दादपुर थाना क्षेत्र से लेकर जंगीपाड़ा, बलागढ़ और गुड़ाप से चोरी गयी चार मोटरसाइकिल व पूर्व बर्दवान के मेमारी और कलना थाना क्षेत्र से चोरी गयी दो मोटरसाइकिलें बरामद की. गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम शेख राहुल (29) व शेख मफिजुल (34) हैं. दोनों पांडुआ थाना क्षेत्र के नमाजपाड़ा के रहनेवाले हैं. इनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप पहले भी लगे हैं. पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने मिलकर एक गिरोह बनाया था, जो हुगली और पूर्व बर्दवान जिले के विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी डीएनटी प्रियव्रत बख्शी ने दी. मौके पर सीआइ रामगोपाल पाल, दादपुर थाना के प्रभारी अभिषेक चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

गिरफ्तार किये गये आरोपियों को गुरुवार को चुंचुड़ा अदालत में पेश कर पुलिस ने उनकी हिरासत की मांग की. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के मोटर साइकिलों की बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >