Bengal Weather Update : दुर्गापूजा का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश, जानें क्या है आपके इलाके का वेदर अपडेट

Bengal Weather Update : शनिवार और रविवार को पूरे दक्षिण बंगाल में आमतौर पर मौसम में सुधार होगा. शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना न के बराबर है.

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर जारी है. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, महालया के बाद भी दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्गापूजा के दौरान भी बारिश हाे सकती है. बंगाल में अक्टूबर के पहले और दूसरे हफ्ते में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है. बारिश पूजा के आनंद को काफी हद तक खराब कर सकती है.

शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना न के बराबर

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में शुक्रवार से बारिश की मात्रा कम हो जाएगी. हालांकि पश्चिमी क्षेत्र आज भी बारिश की चपेट में है. आज भी पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में बारिश की संभावना अधिक है. शनिवार और रविवार को पूरे दक्षिण बंगाल में आमतौर पर मौसम में सुधार होगा. शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना न के बराबर है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा,राज्य पुलिस में 12 हजार पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना

शुक्रवार को उत्तर बंगाल भारी बारिश की संभावना है. इन चार जिलों में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी. कूचबिहार में भारी बारिश की चेतावनी है. उत्तर बंगाल में शनिवार से मौसम में सुधार होगा. लेकिन छिटपुट हल्की मध्यम बारिश जारी रहेगी. अक्टूबर के पहले हफ्ते से राज्य में फिर से बारिश बढ़ने की आशंका है. 15 अक्टूबर के बाद बंगाल में बारिश कम हो सकती है. बंगाल से मानसून आधिकारिक तौर पर विदा हो सकती है.

Also Read : Bengal Flood : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, बाढ़ में मारे गये लोगों के परिजनों काे मिलेंगे दो-दो लाख

कोलकाता का तापमान

पिछले 24 घंटों में कोलकाता में 38.6 मिमी बारिश हुई है. पिछले 46 घंटे में 103 मिमी बारिश हुई है. आज आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा. बारिश के कारण कल दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई थी. आज इसमें थोड़ी बढ़ोतरी होगी. कल का तापमान 5 डिग्री गिरकर 28 डिग्री पर आ गया था. बीती रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री गिरकर 25.3 डिग्री पर आ गया.

Also Read : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले में पार्षद के प्रवेश करने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >