मुख्य बातें
Bengal Weather: कोलकाता. अलीपुर मौसम कार्यालय ने रविवार को बताया कि राज्य में सोमवार से तापमान बढ़ने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों तक कालबैसाखी के कारण हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की थी. कोलकाता सहित राज्य के अन्य जिलों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है. हालांकि, बांग्ला नववर्ष पर उत्तर व दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि सूखी पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में तापमान बढ़ेगा. मंगलवार को दक्षिण बंगाल के चार जिलों पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पश्चिम बंगाल में लू की लहर
बंगाल में शुष्क मौसम के चलते गर्मी और उमस बढ़ेगी. तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. गर्मी और उमस कल, मंगलवार से बढ़ने लगेगी. गर्म और उमस भरा मौसम शनिवार तक जारी रहेगा. चैत्र माह के अंत में राज्य में गर्मी और उमस रहेगी. सप्ताह भर मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना कम है. पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों और उत्तरी बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हो सकती है. दक्षिण बंगाल में 14 से 16 अप्रैल तक छिटपुट बारिश होगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश की संभावना
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से गुरुवार तक पश्चिमी जिलों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में बारिश की संभावना अधिक है. सभी पांच जिलों में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में मंगलवार और बुधवार को भीषण गर्मी और उमस की चेतावनी जारी की है। गुरुवार से शनिवार तक गर्मी और उमस और भी बढ़ जाएगी. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कालीम्पोंग जिलों में बारिश की संभावना अधिक है.
Also Read: Bengal Weather: पश्चिम बंगाल का मौसम हुआ गर्म, पश्चिमी क्षेत्र में तापमान पहुंचा 40 डिग्री पार
