Bengal News: कोलकाता/ अंडाल: पश्चिम बंगाल के अंडाल इलाके में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 19 पर अंडाल एयरपोर्ट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की जान चली गई. इस दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार अन्य व्यवसायी भी घायल हुए हैं.
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सोमवार को भी कुछ सब्जी विक्रेता दुर्गापुर के सेन मार्केट से थोक भाव में सब्जियां खरीदकर एक पिकअप वैन से अंडाल लौट रहे थे. सुबह करीब 7:30 बजे जब गाड़ी अंडाल एयरपोर्ट के सामने से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर पिकअप वेन दुर्घटना का शिकार हो गई.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाना पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुर्घटना के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी को शांत कर यातायात को सामान्य बनाने की कोशिशें जारी हैं. शुरुआती जांच में गाड़ी की तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
Also Read: गिरफ्तार होने के डर से कैलाश विजयवर्गीय नहीं आ रहे बंगाल, भाजपा नेता पर दर्ज हैं 38 FIR
