बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा, ‘जय बांग्ला’ पर भाजपा-तृणमूल आमने-सामने

Bengal Election: चुनाव प्रचार के दौरान जय बांग्ला नारे को लेकर जगह-जगह भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उलझ रहे हैं. दोनों के बीच बहस और झड़प देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर तनावपूर्ण स्थिति बन जा रही है.

Bengal Election: कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कुलतली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की उम्मीदवार माधवी महलदार जब समर्थकों के साथ प्रचार के लिए गोपालगंज ग्राम पंचायत के सांकी जहान कॉलोनी इलाके में पहुंचीं, तभी उन्हें तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि तृणमूल की महिला समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार को देखते ही ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाने शुरू कर दिये. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच ‘जय बांग्ला’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगने लगे, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया.

भाजपा नेता को जय बंगाल नारे पर आपत्ति

बताया जाता है कि भाजपा उम्मीदवार माधवी महलदार ने ‘जय बांग्ला’ नारे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बांग्लादेश का नारा है. इसकी जगह भारतीय नारे लगाये जाने चाहिए. इस बात को लेकर वहां मौजूद तृणमूल कार्यकर्ता उग्र हो गये. स्थिति धीरे-धीरे बहस और तीखी नोकझोंक में बदल गयी. तृणमूल समर्थकों का आरोप था कि भाजपा उम्मीदवार को बंगाल की संस्कृति की जानकारी नहीं है. वो सालभर इलाके में नजर नहीं आतीं और अब केवल चुनाव के समय वोट मांगने पहुंची हैं.

बनगांव उत्तर में भी दोनों में भिड़त

चुनाव प्रचार के दौरान हंगामे की सूचना उत्तर 24 परगना के बनगांव उत्तर विधानसभा से भी आ रही है. यहां भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया के चुनावी प्रचार के दौरान बनगांव के साहापाड़ा में जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने उनके चुनाव प्रचार में बाधा डाला. इस दौरान दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच नोकझोंक व झड़प हो गयी. मौके पर बनगांव थाने की पुलिस और केंद्रीय बलों ने पहुंच कर स्थिति संभाला.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल पर महिला वोट खरीदने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, तृणमूल समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी को देख ‘जय बांग्ला’ और ‘गो बैक’ का नारा लगाया. इस दौरान भाजपा समर्थकों ने भी पलटवार में जय श्रीराम के नारे लगाये. इसी दौरान झड़प हो गयी. भाजपा का आरोप है कि यह सब तृणमूल की साजिश है, महिलाओं को पैसे देकर भाजपा के चुनावी प्रचार में बाधा देने की कोशिश की जा रही है. हालांकि तृणमूल ने आरोप को खारिज किया है. तृणमूल प्रत्याशी विश्वजीत दास का कहना है कि भाजपा के लोगों ने ही चुनावी प्रचार के दौरान तृणमूल समर्थकों पर हमला किया.

Also Read: बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बचे 10 दिन, SIR ट्राइब्यूनल का गठन अब तक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >