Amit Shah Bengal Visit Today: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अब निर्णायक मोड़ पर है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल में परिवर्तन के लिए पूरा जोर लगा दिया है. इसी अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (13 अप्रैल) को बंगाल के चुनावी रणक्षेत्र में उतर रहे हैं. अमित शाह बीरभूम और पश्चिम बर्धमान जिलों में तूफानी दौरा करेंगे. वे 3 विशाल जनसभाओं और एक रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन करेंगे. बीरभूम, जो कि राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है, वहां अमित शाह के दौरे को तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
अमित शाह का आज का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का 13 अप्रैल का शेड्यूल बेहद व्यस्त है. उन्हें कब, कहां जाना है, कहां-कहां रैली करनी है और कहां रोड शो करना है, उसका पूरा विवरण आपको यहां मिलेगा.
- बोलपुर (बीरभूम): सुबह 11:30 बजे पल्ली मंगल क्लब मैदान में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे.
- खयरासोल (बीरभूम): दोपहर 12:45 बजे खयरासोल फुटबॉल मैदान में दूसरी बड़ी जनसभा होगी.
- खांडा (पश्चिम बर्धमान): दोपहर 2:00 बजे खांडा फुटबॉल मैदान में तीसरी रैली के जरिये औद्योगिक क्षेत्र के मतदाताओं को साधेंगे.
- रानीगंज/दुर्गापुर (रोड शो): दोपहर 3:30 बजे पश्चिम बर्धमान के राजेंद्र प्रसाद एवेन्यू स्थित काली मंदिर से एक भव्य रोड शो शुरू होगा, जो क्षेत्र में भाजपा की लहर पैदा करने की कोशिश करेगा.
Amit Shah Bengal Visit Today: बीरभूम दौरा क्यों है अहम?
बीरभूम जिला लंबे समय से राजनीतिक हिंसा और वर्चस्व की लड़ाई का केंद्र रहा है. अमित शाह की बोलपुर और खयरासोल की रैलियां यहां के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए डिजाइन की गयी हैं. अमित शाह अपने भाषण में भ्रष्टाचार, घुसपैठ और SIR के मुद्दे पर ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर हमला बोल सकते हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पश्चिम बर्धमान में औद्योगिक वोटर्स को साधने की कवायद
दोपहर बाद अमित शाह पश्चिम बर्धमान का रुख करेंगे. खांडा की सभा और उसके बाद होने वाला रोड शो इस क्षेत्र के हिंदीभाषी और श्रमिक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में एकजुट करने की रणनीति का हिस्सा है. रोड शो के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें : सिलीगुड़ी में गरजे पीएम मोदी- टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है TMC, कॉरिडोर को काटने की धमकी देने वालों को दिया संरक्षण
महिलाओं को 3000 रुपए देने के वादे से मची खलबली
अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को 3,000 रुपए देने का वादा कर बंगाल की राजनीति में खलबली मचा दी है. आज शाह के मंच से कुछ और बड़े एलान होने की भी संभावना है. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी. 4 मई को सभी 294 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी.
इसे भी पढ़ें
भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज
