Bhatpara Violence Latest Update| बैरकपुर, मनोरंजन सिंह : उत्तर 24 परगना जिले के जगदल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाटपाड़ा में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली. 9 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता राज कुमार साव उर्फ मनु पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुजीत के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है, क्योंकि घटना के पीछे तृणमूल समर्थित लोगों का हाथ होने का आरोप लगा था.
बादामतला में जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से फरार सुजीत चौधरी अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह बादामतला इलाके में छिपा है. सूचना मिलते ही भाटपाड़ा थाने की पुलिस ने छापेमारी की और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान पुलिस हैरान रह गयी, जब उसके पास से 5 रिवॉल्वर और 5 कारतूस बरामद हुए.
क्या था पूरा मामला?
भाजपा कार्यकर्ता राजू साव ने पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ में हिस्सा लिया था. इससे नाराज सुजीत चौधरी और उसके गैंग ने वार्ड नंबर 35 स्थित राजू के घर पर हमला बोल दिया. घटना के अगले दिन राजू के भाई अमित ने भाटपाड़ा थाने में सुजीत और उसके साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत की. भाजपा ने इस हमले को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पर निशाना साधा था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हथियारों के साथ गिरफ्तारी से हड़कंप
महज एक आरोपी के पास से 5 रिवॉल्वर का मिलना क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुजीत के पास इतने हथियार कहां से आये? क्या वह चुनाव से पहले किसी बड़ी हिंसा की साजिश रच रहा था?
इसे भी पढ़ें
BJP के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह को जान से मारने की साजिश, घर पर बमबाजी, TMC पर लगे आरोप
भाजपा नेताओं पर हमले के विरोध में बैरकपुर में जगह-जगह प्रदर्शन
BJP समर्थकों के घरों पर TMC गुंडों की बमबाजी, देखिए इलाके में दहशत का EXCLUSIVE वीडियो
