बंगाल में कटमनी पर जगह-जगह बवाल, कूचबिहार में खटिया के नीचे छिपे तृणमूल नेता गिरफ्तार

Bengal News: भाजपा के सत्ता में आने के बाद से बंगाल में तृणमूल नेताओं पर घोटाले के आरोपों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है. पश्चिम बंगाल में सरकारी राहत सामग्री में घोटाले का एक के बाद एक मामला सामने आ रहा है.

कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

Bengal News: पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के साथ ही भ्रष्टाचार के मामले न केवल सामने आ रहे हैं, बल्कि जनता भी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उग्र होती जा रही है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों से भष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना आ रही है. कूचबिहार जिले में जहां तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया गया है, वहीं उत्तर 24 परगना के बशीरहाट महकमा की बादुरिया नगरपालिका में तृणमूल की पार्षद झुमा सरकार के घर से लाखों का राहत सामान ले जाते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया है. पार्षद फरार
है, लेकिन उग्र लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

आवास के नाम पर वसूली का आरोप

कूचबिहार जिले के माथाभांगा के तृणमूल नेता शहीदुल मियां को पुलिस ने खाट के नीचे से निकालकर गिरफ्तार कर लिया है. उनपर आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर कटमनी लेने का आरोप है. गुरुवार को ग्रामीणों ने उनका घेराव किया था. लोगों का कहना था कि शहीदुल मियां पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूले. ग्रामीणों के गुस्से और पुलिस की दबिश के डर से शहीदुल मियां अपने घर में खटिया के नीचे छिप गया था. पुलिस ने तलाशी के दौरान उन्हें खटिया के नीचे से निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राहत सामग्री के साथ पकड़ाया तृणमूल पार्षद

वहीं एक अन्य मामले में उत्तर 24 परगना के बशीरहाट महकमा की बादुरिया नगरपालिका में तृणमूल की पार्षद झुमा सरकार के घर से लाखों का राहत सामान ले जाते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा. बाल्टी, तिरपाल समेत भारी मात्रा में सरकारी माल दो इंजन वैन में भरकर ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों ने रोका और बवाल मचाया. इसके बाद से पार्षद फरार हैं. ग्रामीणों ने पार्षद की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने मौके से राहत सामग्री जब्त की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए केंद्रीय बल तैनात कर दिया गया है.

Also Read: तृणमूल के पूर्व विधायक तिलक चक्रवर्ती गिरफ्तार, लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >