कोलकाता के खाद्य भवन में हादसा, सीढ़ियों से गिरे जॉइंट सेक्रेटरी, एसएसकेएम में चल रहा इलाज

Bengal News: वह इतनी ऊंचाई से कैसे गिरे यह अभी-भी रहस्य बना हुआ है. डॉक्टरों का कहना है कि चोट गंभीर है और अभी उन्हें खतरे से बाहर नहीं बताया जा सकता है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.

Bengal News: श्रीकांत शर्मा, कोलकाता. खाद्य भवन में हादसा, कृषि विपणन विभाग के एक अधिकारी सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अधिकारी के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं. हालांकि वह कैसे गिरे इसपर अभी भी रहस्य बना हुआ है. घायल अधिकारी का नाम इंद्रजीत भट्टाचार्या है, वह फूड मार्केटिंग डिपार्टमेंट के जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे.

सुबह 10 बजे के आसपास हुआ हादसा

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई. शुरुआती तौर पर पता चला है कि वह चौथी मंजिल पर सीढ़ियों के गैप से गिरे. कार्यालय में काम करने वाले चश्मदीदों ने बताया कि सुबह ऑफिस खुलने के बाद लोग कार्यालय पहुंच रहे थे, तभी अचानक उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी. लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के गैप में रखे फर्नीचर पर एक व्यक्ति गिरा पड़ा है. खून से लथपथ व्यक्ति को पड़ा देख लोग हैरान-परेशान हो गये. कार्यालय में हड़कंप मच गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसएसकेएम हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

घायल अतिरिक्त सचिव को एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया गया. खाद्य विभाग सूत्रों के मुताबिक, घायल अधिकारी का इलाज ट्रॉमा केयर सेंटर में चल रहा है. हालांकि वह इतनी ऊंचाई से कैसे गिरे यह अभी-भी रहस्य बना हुआ है. डॉक्टरों का कहना है कि चोट गंभीर है और अभी उन्हें खतरे से बाहर नहीं बताया जा सकता है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.

Also Read: बंगाल में औद्योगिकीकरण के लिए तैयार हो रहा ब्लूप्रिंट, अशोक लाहिड़ी ने शुरू किया काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >