दुर्गापुर में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, अमित शाह के रोड शो के बाद शहर में तनाव

Bengal Election: दुर्गापुर में गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में शामिल हुए कुछ कार्यकर्ता राजनीतिक झड़प में घायल हो गये हैं. घायल भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल के लोगों ने उनपर हमला किया है.

Bengal Election: दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है. दुर्गापुर में सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो हुआ. रोड शो खत्म होने के कुछ देर बाद ही देर शाम दुर्गापुर के कोकओवन थाना अधीन बांकुरा मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष शुरू हो गया. घटना में दोनों पक्ष से दो लोग जख्मी हुए है. जिन्हें इलाज के लिए विधान नगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है. खबर पाकर काफी संख्या में पुलिस इलाके में तैनात की गई है.

भाजपा का तृणमूल पर हमले का आरोप

खबर मिलने के बाद दुर्गापुर पश्चिम बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र घरुई और तृणमूल उम्मीदवार कबी दत्त अस्पताल पहुंचे. इन लोगों ने घायलों से भेट की. दोनों ही पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं.
इलाजरत बीजेपी के दुर्गापुर पश्चिम मंडल नंबर 3 के महासचिव रवि दास ने आरोप लगाया कि सोमवार को अमित शाह के रोड शो में शामिल होने के कारण तृणमूल वालों ने उन्हें पीटा. तृणमूल के गुंडों ने उनका सिर फोड़ दिया. बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र घरुई ने तृणमूल पर हमला करने का आरोप लगाया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल का आरोपों से इनकार

दूसरी तरफ़ तृणमूल नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन तृणमूल उम्मीदवार कबी दत्ता ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व बेवजह कदम उठाकर अशांति का माहौल बना रहा है. एक बार अशांति की आग लग जाए तो उसे बुझाना मुश्किल होता है. उन्होंने भाजपा के लोगों को उपद्रव करने और तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ दुव्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई की है. पूरी घटना को लेकर दुर्गापुर में तनाव है.

Also Read: बंगाल के बारानगर में तृणमूल-भाजपा की झड़प, सीईओ मनोज ने सजल घोष को किया फोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >