तस्करी के दौरान बांग्लादेशी बदमाशों ने बीएसएफ जवान को किया किडनैप

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी की कोशिश कर रहे बदमाशों का पीछा करते समय घने कोहरे में बीएसएफ का एक जवान अकेला रह गया.

कूचबिहार के मेखलीगंज सीमा क्षेत्र की घटना

मामले को लेकर बीएसएफ ने बीजीबी से किया संपर्क

संवाददाता, कोलकाता

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी की कोशिश कर रहे बदमाशों का पीछा करते समय घने कोहरे में बीएसएफ का एक जवान अकेला रह गया. आरोप है कि मौके का फायदा उठा कर बांग्लादेशी बदमाशों ने उक्त जवान का अपहरण कर लिया. जानकारी के अनुसार बाद में बदमाशों ने अपहृत बीएसएफ के जवान को बांग्लादेशी सीमा पर तैनात बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के अधिकारियों को सौंप दिया.

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ के सेक्टर कमांडर ने बांग्लादेश की बीजीबी से संपर्क किया. उन्हें बताया गया कि भारतीय जवान के साथ शनिवार तड़के कूचबिहार जिले के मेखलीगंज में स्थित भारत-बांग्लादेश बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के अंगारपोटा में इस तरह की घटना हुई है. अब उसे वापस लेने की कोशिशें हो रही हैं.

कैसे बांग्लादेशी तस्करों के चंगुल में फंसा बीएसएफ का जवान

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, अपहृत बीएसएफ के जवान का नाम वेद प्रकाश बताया गया है. वह कूचबिहार में बीएसएफ की 174 बटालियन के अर्जुन कैंप में पोस्टेड हैं.

शनिवार रात ड्यूटी के दौरान जवानों ने बांग्लादेशी तस्करों द्वारा मवेशियों के एक झुंड को खुली सीमा से भारतीय इलाके में घुसाते देखा. बताया जाता है कि वेद प्रकाश तस्करों का पीछा करने के दौरान अन्य जवानों से बिछड़ गये और अकेले रह गये. बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि 21 दिसंबर सुबह करीब 4.45 बजे बांग्लादेशी बदमाशों ने बीएसएफ जवान का अपहरण कर लिया और मवेशियों के साथ बांग्लादेश लौट गये. बाद में उन्होंने उस जवान को बीजीबी के हवाले कर दिया. खबर मिलते ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीजीबी अधिकारियों से संपर्क किया. जवान को वापस लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >