चलती बाइक पर छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरने की कोशिश

झाड़ग्राम जिले के लोधाशुली-झाड़ग्राम मुख्य सड़क पर गड़सालबनी इलाके में शुक्रवार को चलती मोटरसाइकिल पर एक छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरने की कोशिश का मामला सामने आया.

आरोपी पूर्व प्रेमी गिरफ्तार बड़ी दुर्घटना टली

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

संवाददाता, खड़गपुर

झाड़ग्राम जिले के लोधाशुली-झाड़ग्राम मुख्य सड़क पर गड़सालबनी इलाके में शुक्रवार को चलती मोटरसाइकिल पर एक छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरने की कोशिश का मामला सामने आया. घटना से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव फैल गया. हालांकि, मौके पर तैनात एक सिविक वॉलंटियर और स्थानीय लोगों की तत्परता से आरोपी युवक को पकड़ लिया गया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा साधु रामचंद्र मुर्मू विश्वविद्यालय के संताली विभाग की तृतीय वर्ष की छात्रा है और ग्वालतोड़ क्षेत्र की निवासी है. वह पढ़ाई के लिए झाड़ग्राम शहर स्थित एक छात्रावास में रह रही है. बताया गया है कि छात्रा का इलाके के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया. छात्रा ने संबंध समाप्त कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया था. इसके बावजूद आरोपी युवक उसे परेशान कर रहा था और विवाह के लिए दबाव बना रहा था.

शुक्रवार को छात्रा परीक्षा देकर एक सहपाठी की मोटरसाइकिल से झाड़ग्राम स्थित छात्रावास लौट रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक अपनी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और कथित तौर पर छात्रा के बाल खींचकर चलती बाइक पर ही जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की.

मौके पर तैनात सिविक वॉलंटियर ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि युवक छिनतई का प्रयास कर रहा है. जब दोनों वाहनों को रोका गया, तब जबरन सिंदूर भरने की कोशिश का मामला सामने आया. इस दौरान सड़क पर एक बस आ रही थी और बड़ी दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय की उप-प्राचार्य चंद्रदीपा घोष ने एक टीम को घटनास्थल पर भेजा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और झाड़ग्राम शहर के बीच दूरी अधिक है तथा सड़क का बड़ा हिस्सा सुनसान और जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता है. ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. उन्होंने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >