राज्य के आठ विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट से आठ राज्य विश्वविद्यालयों में स्थायी वाइस चांसलर नियुक्त करने की मंजूरी मिलने के लगभग एक वर्ष बाद उच्च शिक्षा विभाग ने उनके नियुक्ति पत्र जारी कर दिये हैं.

कोलकाता. सुप्रीम कोर्ट से आठ राज्य विश्वविद्यालयों में स्थायी वाइस चांसलर नियुक्त करने की मंजूरी मिलने के लगभग एक वर्ष बाद उच्च शिक्षा विभाग ने उनके नियुक्ति पत्र जारी कर दिये हैं. डायमंड हार्बर वूमेंस यूनिवर्सिटी व कूचबिहार स्थित पंचानन बर्मा यूनिवर्सिटी के लिए राजभवन से मंजूरी मिलने में देरी के कारण यह प्रक्रिया रुकी हुई थी. अब इसे आगे बढ़ाया जायेगा. जारी आदेश के अनुसार अयान भट्टाचार्य को संस्कृत कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी का स्थायी वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है. संचारी राय मुखर्जी को कूचबिहार पंचानन बर्मा यूनिवर्सिटी का व निमाई चंद्र साहा को हरिचंद गुरुचंद यूनिवर्सिटी, उत्तर 24 परगना का वाइस चांसलर बनाया गया है. प्रोफेसर अरुणाशीष गोस्वामी को बाबा साहेब आंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है.

देबब्रत मित्रा को वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी, अर्णब सेन को रायगंज यूनिवर्सिटी और देबब्रत बसु को उत्तर बंग कृषि यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >