Bangladesh Election 2026 के बाद बॉर्डर पर बदला समीकरण? ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ पर शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी

Bangladesh Election 2026 के बाद पश्चिम बंगाल की सीमा पर बढ़ी हलचल. सिलीगुड़ी कॉरिडोर को लेकर शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी, BSF बाड़बंदी और डबल इंजन सरकार पर बड़ा बयान. जानें पूरी रिपोर्ट.

बांग्लादेश में 2026 के आम चुनाव (Bangladesh Election 2026) के बाद बदले राजनीतिक हालात को लेकर पश्चिम बंगाल की सीमाओं पर भाजपा ने नयी बहस छेड़ दी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि सीमा पार के राजनीतिक घटनाक्रम का असर राज्य के संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों और खासतौर पर ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ पर पड़ सकता है. उन्होंने इसे ‘बदला हुआ भू-राजनीतिक परिदृश्य’ बताते हुए कड़ी सतर्कता की मांग की है.

चुनावी नतीजों के बाद सीमा पर नयी चुनौती?

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि बांग्लादेश चुनाव (Bangladesh Election 2026) में जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जिलों के सामने स्थित हैं. उनके मुताबिक, यह स्थिति सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

  • जमात-ए-इस्लामी ने सतखिरा से रंगपुर तक के जिलों में 68 सीटें जीतीं
  • ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ने वाली रणनीतिक जीवन रेखा
  • तृणमूल सरकार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को नहीं दे रही जमीन

‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ क्यों बना फोकस?

शुभेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ने वाली रणनीतिक जीवन रेखा बताया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में किसी भी वैचारिक या राजनीतिक एकजुटता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने सीमा पर मजबूत बुनियादी ढांचे और कड़ी निगरानी की जरूरत पर जोर दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसएफ और भूमि अधिग्रहण का मुद्दा

बंगाल विधानसभा में लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करा रही है. उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस निर्देश का भी हवाला दिया, जिसमें राज्य सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में देरी न करने को कहा गया था.

‘डबल इंजन’ मॉडल पर भरोसा

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार होने से ही सीमा सुरक्षा को मजबूती मिल सकती है. उन्होंने इसे ‘डबल इंजन’ मॉडल से जोड़ते हुए दावा किया कि यही व्यवस्था राज्य और देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में 2.15 करोड़ बेरोजगार, 6 लाख पद खत्म, ममता बनर्जी सरकार पर शुभेंदु अधिकारी का हमला

बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर बरसे शुभेंदु अधिकारी, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ का लगाया आरोप

भवानीपुर में हार के डर से बौखलायी TMC! शुभेंदु अधिकारी ने Video शेयर कर कहा- BJP के झंडे जलाये गये

एसआईआर पर फर्जी नैरेटिव के लिए यूट्यूबर्स को पैसे बांट रही टीएमसी : शुभेंदु अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >