बागदा : बीएलओ ने की खुदकुशी की कोशिश

बागदा ब्लॉक के पाथुरिया 30 नंबर बूथ के बीएलओ व शिक्षक ने खुदकुशी की कोशिश की.

बनगांव. बागदा ब्लॉक के पाथुरिया 30 नंबर बूथ के बीएलओ व शिक्षक ने खुदकुशी की कोशिश की. परिजनों का आरोप है कि एसआइआर के काम के दबाव के कारण ही उन्होंने ऐसा किया. शिक्षक की हालत गंभीर है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, पाथुरिया प्राथमिक विद्यालय के उक्त शिक्षक को बागदा विधानसभा के 30वें बूथ के बीएलओ के रूप में काम करने के लिए नियुक्त किया गया था. लेकिन वह अपने घर के पास के बूथ में काम करने के बजाय एक अज्ञात क्षेत्र में काम करने के लिए मजबूर थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि एसआइआर सूची जारी होने के बाद वह भविष्य को लेकर चिंता कर रहे थे. वह मानसिक रूप से टूट गये थे. सोमवार को एक विद्यार्थी और उसके अभिभावक स्कूल गये, तो उन्हें फंदे से लटका देखा. तुरंत उन्हें उतार कर अस्पताल ले जाया गया. उनके परिजनों का आरोप है कि काम के दबाव के कारण ही उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया. बागदा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >