कहा- शुभेंदु चाहे जितने बड़े नेता हों, अनुशासन तोड़ने पर सस्पेंड होते रहेंगे
संवाददाता, कोलकाताविधानसभा का विस्तारित बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा. ऐसे में विस्तारित सत्र से पहले विधानसभा में बिजनेस एडवाइजरी (बीए) कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक के बाद विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी ने कहा कि बीएक कमेटी की बैठक में अधिकतर सदस्य शामिल हुए थे. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की ओर इशारा किया. श्री बनर्जी ने कहा कि विधानसभा में रंगबाजी करनेवालों के लिए कहीं कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि विधानसभा का कामकाज सुचारू रूप से चले, यह हम चाहते हैं. यहां शोरगुल कर विधानसभा के कामकाज को बाधित नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के पिछले महीने बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सदन में हंगामा किया था. अध्यक्ष ने दो टूक कहा- विधानसभा रंगबाजी करने की जगह नहीं, शुभेंदु को चाहे जितना बड़ा भी नेता बनायें अमित शाह, अनुशासन तोड़ने पर सस्पेंड होते रहेंगे. 10 से 13 मार्च तक इन विभागों के बजट पर होगी चर्चा: विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने बताया कि 10 फरवरी से विस्तारित सत्र शुरू हो रहा है. उन्होंने बताया कि हाल में बांग्ला के गायक प्रतूल मुखर्जी व एक पूर्व विधायक की मौत हुई है. ऐसे में इन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव का पाठ किया जायेगा. इसके बाद इसी दिन सदन में प्रश्न उत्तर सत्र भी होगा. अगले दिन 11 मार्च को लेबर डिपार्टमेंट के बजट पर दो घंटे की चर्चा होगी. 12 मार्च को पावर डिपार्टमेंट और 13 मार्च को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर चर्चा होगी. वहीं प्रतिदिन ही प्रश्न उत्तर सत्र भी रहेगा. इसके बाद 13 मार्च को ही विधानसभा में बीए कमेटी की बैठक भी होगी. इस बैठक में विधानसभा के कार्य दिवस पर चर्चा होगा. गौरतलब हो कि फिलहाल 19 मार्च तक सदन के काम काज को चलाये जाने का निर्णय लिया गया है.रमजान माह में चार बजे तक समाप्त होगी विस की कार्यवाही
विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है. इसी महीने में विस्तारित बजट सत्र का भी आयोजन होगा. वैसे सीएम ने निर्देश दिया है कि हर रोज दोपहर चार बजे तक विधानसभा की कार्यवाही समाप्त कर दी जाये, ताकि रोजा रखने वाले विधायक और विधानसभा के कर्मचारी व अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
