मेस्सी के कार्यक्रम में सुरक्षा चूक मामले में अरूप विश्वास का इस्तीफा, ममता बनर्जी संभालेंगी खेल मंत्री का प्रभार

Arup Biswas Resigns: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है. 13 दिसंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में विश्वप्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था, दर्शकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प और स्टेडियम में तोड़फोड़ के बाद हो रही आलोचनाओं के बीच इस्तीफा दिया है.

Arup Biswas Resigns: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के जाने-माने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक मामले में खेल मंत्री अरूप विश्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब खुद खेल मंत्रालय का प्रभार संभालेंगीं. तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

ममता बनर्जी ने मंजूर किया अरूप विश्वास का इस्तीफा

तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बताया कि मेस्सी के कार्यक्रम में कुप्रबंधन मामले में अरूप विश्वास ने इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इससे पहले कुणाल विश्वास ने कहा था कि अरूप विश्वास ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के ‘कुप्रबंधन’ को लेकर हाल ही में हुए विवाद के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है.

13 दिसंबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमकर हुई थी तोड़फोड़

घोष ने एक फेसबुक पोस्ट में अरूप विश्वास की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे गये इस्तीफे की प्रति साझा की, जिसमें उन्होंने राज्य के खेल मंत्री के रूप में अपने दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया था. घटनाक्रम 13 दिसंबर को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (जिसे सॉल्ट लेक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है) में मेस्सी की भागीदारी वाले आयोजन के दौरान कथित कुप्रबंधन और सुरक्षा चूक को लेकर बढ़ती आलोचना और राजनीतिक विरोध के बीच आया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Arup Biswas Resigns: मेस्सी को न देख पाने से नाराज लोगों ने जमकर की तोड़फोड़

विश्वकप विजेता टीम अर्जेंटीना के कप्तान मेस्सी की झलक नहीं पाने से नाराज दर्शकों ने स्टेडियम में जमकर तोड़फोड़ की थी. उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हो गयी थी. लोगों ने करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य के फर्नीचर तोड़ दिये थे. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री के करीबी अरूप विश्वास ने इस मामले में खुद कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है.

इसे भी पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची मेस्सी के कार्यक्रम में हंगामे की सेंट्रल एजेंसी से जांच की मांग, जल्द होगी सुनवाई

मेसी के कार्यक्रम से जुड़े छह लोगों को विधाननगर पुलिस ने भेजा समन

सत्ता में आये तो मेसी को वापस लायेंगे बंगाल, दिखायेंगे खेल भावना : शुभेंदु

सॉल्टलेक स्टेडियम में हुई घटना की इडी करे जांच : अर्जुन सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >