डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लोगों से मोटी रकम वसूलने का आरोपी अरेस्ट

कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलने के आरोप में पुरुषोत्तम पाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलने के आरोप में पुरुषोत्तम पाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी को असम के तिनसुकिया से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने आरोपी को तिनसुकिया अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड में कोलकाता लाकर गुरुवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया. इसके बाद अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को 19 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. पुलिस के मुताबिक उस पर आरोप है कि वह लोगों को फोन कर खुद को पुलिस अफसर बताकर झूठे मामलों में फंसाने का डर दिखाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे मोटी रकम ठग लेता था. इस तरह से अबतक लोगों को धमकी देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की कथित जबरन वसूली वह कर चुका है. अदालत में पुलिस की तरफ से बताया गया कि पुरुषोत्तम के खाते में 39 लाख रुपये जमा कराये गये थे.

इधर, गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत में बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में जमानत का आवेदन किया. वहीं सरकारी वकील ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए बैंकशाल कोर्ट में आरोपी को पुलिस हिरासत में लेने के लिए लंबी दलीलें दीं. जिसके बाद बैंकशाल कोर्ट ने आरोपी पुरुषोत्तम पाल को 19 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >