खास बातें
Annapurna Bhandar Yojana: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं. इस योजना के तहत हर महिला को हर महीने 3,000 रुपए मिलेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इस सरकार ने ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का नाम बदलकर ‘अन्नपूर्णा योजना’ कर दिया है. इस योजना का नाम तो बदला ही है, आवेदन का तरीका भी पूरी तरह बदल गया है. इसके नियम और आवेदन भी काफी सख्त कर दिये गये हैं.
पात्रता की नयी शर्तों के बारे में जानना जरूरी
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले सरकार द्वारा जारी नयी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि एक छोटी-सी गलती आपके आवेदन को रद्द करवा सकता है. और हां, आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. आईए, आपको बताते हैं कि कैसे और कहां करें ऑनलाइन अप्लाई?
कहां से और कैसे भरें फॉर्म
राज्य सरकार का विशेष पोर्टल लाइव है. आवेदक अपने मोबाइल या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर से फॉर्म भर सकते हैं.
- मोबाइल नंबर अनिवार्य: आवेदन के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी (OTP) उसी नंबर पर आएगा.
- दस्तावेजों की स्कैन कॉपी: फॉर्म भरते समय आधार कार्ड, डिजिटल राशन कार्ड, बैंक पासबुक और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें.
इसे भी पढ़ें : अन्नपूर्णा भंडार योजना के नये नियमों का खुलासा, क्या एक ही परिवार की 2 महिलाओं को मिलेंगे 3-3 हजार रुपए?
पात्रता की नयी शर्तें : किसे मिलेगा लाभ?
शुभेंदु सरकार ने इस योजना में ‘फिल्ट्रेशन’ की प्रक्रिया अपनायी है, ताकि केवल असली जरूरतमंदों तक ही पैसा पहुंचे.
- आय की सीमा : जिन परिवारों की मासिक आय 15,000 रुपये से अधिक है या जो आयकर (Income Tax) भरते हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे.
- संपत्ति का ब्योरा : अगर आपके घर में एयर कंडीशनर (AC), ट्रैक्टर या चार पहिया वाहन है, तो आप आवेदन नहीं कर पाएंगे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है.
- सरकारी नौकरी : परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या अर्ध-सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.
- निवास प्रमाण : आवेदक का पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना और वैध डिजिटल राशन कार्ड होना अनिवार्य है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लक्ष्मी भंडार से कितनी अलग है यह योजना?
अन्नपूर्णा भंडार योजना में सुरक्षा और डेटा सत्यता पर ज्यादा जोर दिया गया है.
- आधार लिंक्ड पेमेंट : सारा पैसा सीधे बैंक खाते में ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के जरिए भेजा जाएगा.
- भौतिक सत्यापन : ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रशासनिक टीम 11 पन्ने के उस फिजिकल फॉर्म के आधार पर आपके घर जाकर जांच भी कर सकती है, जो पहले ही चर्चा में है.
- अपडेटेड डेटा : यह योजना राज्य के नए ‘फैमिली आईडी’ डेटाबेस से जुड़ी होगी, जिससे डुप्लीकेसी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी.
Annapurna Bhandar Yojana: गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई
सरकार ने चेतावनी दी है कि जो लोग पात्र नहीं हैं लेकिन गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने की कोशिश करेंगे, उनसे न केवल राशि की वसूली की जाएगी, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. पोर्टल पर आवेदन करने के बाद एक पावती (Acknowledgment) रसीद मिलेगी, जिसे संभालकर रखना होगा.
इसे भी पढ़ें
बंगाल की महिलाओं के खाते में इस दिन से आयेंगे 3000 रुपए, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने की बड़ी घोषणा
अन्नपूर्णा भंडार के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, ऐसे पक्का करें 3000 रुपए
