आरोपी तृणमूल पार्षद को हो फांसी : अर्जुन सिंह

बैरकपुर थाना के मणिरामपुर इलाके में 81 वर्षीय तुलसी अधिकारी की मौत के मामले में आरोपी नॉर्थ बैरकपुर नगरपालिका के 23 नंबर वार्ड के पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा समर्थक सड़कों पर उतरे.

पूर्व सांसद के नेतृत्व में चिड़ियामोड़ पर भाजपा समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन से बीटी रोड हुआ जाम

बैरकपुर. बैरकपुर थाना के मणिरामपुर इलाके में 81 वर्षीय तुलसी अधिकारी की मौत के मामले में आरोपी नॉर्थ बैरकपुर नगरपालिका के 23 नंबर वार्ड के पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा समर्थक सड़कों पर उतरे. बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चिड़ियामोड़ इलाके में विरोध प्रदर्शन और महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना आयोजित किया गया. मौके पर भाजपा के बैरकपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष तापस घोष, पूर्व विधायक शीलभद्र दत्त और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि एक बुजुर्ग नागरिक की मौत के मामले में जिम्मेदार पार्षद को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और जब तक मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी. समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. धरना-प्रदर्शन के बाद अर्जुन सिंह और समर्थकों का हुजूम बैरकपुर कोर्ट की ओर बढ़ा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया. इस दौरान बीटी रोड कुछ समय के लिए अवरुद्ध रहा.

मालूम हो कि तुलसी अधिकारी के पड़ोस में कथित अवैध निर्माण को लेकर पीड़ित परिवार ने विरोध किया था. आरोप है कि विवाद के दौरान पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य ने तुलसी अधिकारी को लात मारी, जिससे वह गिर पड़े और अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गयी. आरोपी पार्षद ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >