विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए विभिन्न देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने फोन पर ममता से की बात

संवाददाता, कोलकातातृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए विभिन्न देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. मंगलवार को तृणमूल ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल में पोस्ट किया कि “मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंच में भारत का पक्ष रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में हमारी (तृणमूल) ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद अभिषेक बनर्जी को नामित किया है. शांति, न्याय और वैश्विक सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को लेकर उनकी आवाज गूंजेगी. सूत्रों के अनुसार, यह फैसला केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करने के बाद किया गया. बताया गया कि श्री रिजिजू ने सुश्री बनर्जी को मनाने के लिए फोन किया और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में एक प्रतिनिधि उनकी पार्टी से भेजने के लिए उनकी राय मांगी. बातचीत के बात ही संसदीय कार्य मंत्रालय ने विदेश में भारत का पक्ष रखने वाले भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले सांसदों के नामों में तृणमूल से अभिषेक बनर्जी के नाम पर मुहर लगा दी है. तृणमूल की तरफ से अब सांसद बनर्जी सर्वदलीय टीम का हिस्सा होंगे. इससे पहले, केंद्र ने तृणमूल सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को उन सात राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों में से एक के सदस्य के रूप में नामित किया था, जो विभिन्न देशों में दौरा करने वाले हैं. हालाकि, यूसुफ पठान ने बाद में इस प्रतिनिधिमंडल से बाहर होने का फैसला किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी दोनों ने गत सोमवार को कहा था कि केंद्र सरकार को यह तय नहीं करना चाहिए कि कोई पार्टी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए किसे नामित करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >