छात्रों ने दिल्ली के 'जमींदारों' को युवाओं की ताकत के आगे झुकने पर मजबूर किया: अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee TMCP Rally: TMCP स्थापना दिवस रैली में अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. कहा- छात्रों की ताकत के आगे झुकी दिल्ली, गद्दारों की टीएमसी में नो एंट्री.

Abhishek Banerjee TMCP Rally: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. टीएमसी छात्र परिषद (TMCP) के स्थापना दिवस पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए डायमंड हार्बर के लोकसभा सांसद ने कहा कि देश के छात्रों और युवाओं ने अपनी एकजुट शक्ति से ‘दिल्ली के जमींदारों’ को झुकने पर मजबूर कर दिया.

अभिषेक बनर्जी का यह इशारा हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) प्रश्नपत्र लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हुए देशव्यापी छात्र आंदोलनों की ओर था.

गद्दारों के लिए टीएमसी के दरवाजे बंद : अभिषेक

टीएमसीपी स्थापना दिवस रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अभिषेक बनर्जी ने राजनीतिक निष्ठा बदलने वाले नेताओं पर भी तीखा हमला बोला. टीएमसी छोड़कर अन्य पार्टियों में जाने वाले सांसदों, विधायकों और स्थानीय नेताओं का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा- हम किसी भी गद्दार को तृणमूल कांग्रेस में वापस नहीं आने देंगे. पार्टी में केवल निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए ही जगह है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की टीएमसी से बगावत करने वाले 20 सांसदों को नोटिस के बाद विधायकों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी

लक्ष्मी भंडार बनाम अन्नपूर्णा योजना

पश्चिम बंगाल की कल्याणकारी योजनाओं की तुलना करते हुए उन्होंने कहा- ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल में 2.5 करोड़ महिलाओं को ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत सीधा आर्थिक लाभ पहुंचाया था. वर्तमान भाजपा सरकार ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत 1.5 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए भी संघर्ष कर रही है.

ये भी पढ़ें: TMCP के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने किया बंगाल दौरे का ऐलान, कहा- रैली की अनुमति के लिए नहीं जाऊंगी कोर्ट

शुभेंदु सरकार ने शुरू की है 3000 रुपए वाली अन्नपूर्णा भंडार योजना

पश्चिम बंगाल में गठित भाजपा सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ की शुरुआत की है. इस योजना ने पूर्ववर्ती तृणमलू कांग्रेस सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का स्थान लिया है. लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिल रहे थे, जिसे चुनाव से पहले ममता बनर्जी की सरकार ने 1500 रुपए कर दिया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >