103 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 103 किलोग्राम गांजा जब्त किया है.

कोलकाता.बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 67वीं बटालियन की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 103 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ की 67वीं वाहिनी की सीमाचौकी सुतिया के जवानों को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि सीमाचौकी सुतिया के सीमावर्ती इलाके से अवैध सामान की तस्करी की जा सकती है. इस सूचना के आधार पर, जवानों ने विशेष रणनीति बनाकर सीमावर्ती इलाके में कड़ी निगरानी शुरू की. रात करीब 1.30 बजे जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों को भारी वजन उठाए हुए तारबंदी की ओर बढ़ते देखा, तुरंत हरकत में आते हुए जवानों ने तस्करों को रुकने की चेतावनी दी और उनकी ओर तेज़ी से बढ़े, लेकिन खुद को पकड़े जाने के डर से तस्कर घबराहट में सामान फेंककर अंधेरे व आबादी वाले इलाके का फायदा उठाते हुए भाग गये. इस घटना के तुरंत बाद, बीएसएफ जवानों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान वहां 50 संदिग्ध पोटले बरामद हुए, जिनके अंदर से कुल 103 किलोग्राम गांजा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >