शुभेंदु अधिकारी बोले- ममता बनर्जी कानून से ऊपर नहीं, चुनाव आयोग को सौंपे ‘भड़काऊ’ Video के सबूत

Suvendu Adhikari ECI Complaint: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और शमिक भट्टाचार्य ने बंगाल CEO से मुलाकात कर ममता बनर्जी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है. जानें फोन टैपिंग और फर्जी वोटर लिस्ट पर क्या हुए खुलासे.

Suvendu Adhikari ECI Complaint: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर है. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मुलाकात की. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है.

वीडियो साक्ष्य के साथ ‘भड़काऊ’ भाषण देने का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग को 2 वीडियो क्लिप सौंपी हैं. शुभेंदु का दावा है कि इन वीडियो में मुख्यमंत्री महिलाओं को केंद्रीय बलों (Central Forces) के खिलाफ उकसाती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री महिलाओं को घरेलू सामानों से केंद्रीय बलों पर हमला करने के लिए प्रेरित कर रही हैं. एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अगर रक्षक की बजाय भक्षक की भाषा बोले, तो निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव है?

ममता बनर्जी कानून से ऊपर नहीं- शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने पूछा कि जब अन्य नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई होती है, तो ममता बनर्जी को छूट क्यों? उन्होंने कहा- ममता बनर्जी कानून से ऊपर नहीं हैं. उन पर भी वही मानदंड लागू होने चाहिए, जो बाकी नेताओं पर होते हैं. शुभेंदु ने सुरक्षा निदेशक मनोज वर्मा पर भी मुख्यमंत्री की सुविधा के लिए जनता को परेशान करने और सड़कें अवरुद्ध करने का आरोप लगाया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासनिक निष्पक्षता पर भाजपा ने उठाये सवाल

भाजपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये हैं. शुभेंदु ने सवाल किया कि जंगीपुर के एसपी मेहंदी हसन और पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी पलाश ढाली तबादले के बावजूद प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप कैसे कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश!

आईबी और सीआईडी के जरिये किया जा रहा परेशान

भाजपा का दावा है कि इंटेलिजेंस ब्रांच (IB) के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं के फोन और लोकेशन की अवैध निगरानी की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया गया कि चुनाव प्रचार के बीच भाजपा प्रत्याशियों को सीआईडी द्वारा बार-बार तलब कर परेशान किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान

वोटर लिस्ट में ‘भूतिया’ मतदाताओं का खेल!

बैठक में मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कई ऐसे व्यक्तियों के नाम अभी भी वोटर लिस्ट में हैं, जिनका अस्तित्व ही नहीं है. फॉर्म-7 (नाम हटाने का फॉर्म) जमा करने के बाद भी सुधार न होने पर भाजपा ने गहरी नाराजगी जतायी है और आयोग को उसकी विस्तृत सूची सौंपी है.

इसे भी पढ़ें

टेनिस के ‘बादशाह’ लिएंडर पेस की सियासत में ग्रैंड स्लैम एंट्री, BJP संग युवाओं के लिए खेलेंगे नयी पारी

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर संग्राम, CEO दफ्तर के बाहर BLO और पुलिस में भिड़ंत

बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की आयोग को चेतावनी, CEC से पूछा- ये कैसा लोकतंत्र?

85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >