बेटी की शादी का न्योता देने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में एक दुखद सड़क हादसे में बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे एक पिता की मौत हो गयी.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में एक दुखद सड़क हादसे में बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे एक पिता की मौत हो गयी. यह घटना पिंगला थाना क्षेत्र के मुंडुमारी-कृष्णप्रिया मुख्य सड़क पर हुई. मृतक की पहचान गोविंद जाना (45) के रूप में हुई है, जो कुसुमदा गांव के निवासी थे. बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी. गोविंद अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड अपने रिश्तेदारों और परिचितों को देने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान, ईंटों से लदे दो मोटर वैन एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश में थे और उन्होंने गोविंद की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोविंद छिटककर जमीन पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आयी. उन्हें तुरंत बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >