बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति का विरोध करती है भाजपा : रविशंकर

कोलकाता/नयी दिल्ली. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के धूलागढ़ में सांप्रदायिक संघर्ष को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि घर जल रहे थे और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जो तुष्टीकरण की राजनीति का उदाहरण है और पार्टी इसका विरोध करती है. भाजपा के वरिष्ठ नेता व […]

कोलकाता/नयी दिल्ली. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के धूलागढ़ में सांप्रदायिक संघर्ष को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि घर जल रहे थे और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जो तुष्टीकरण की राजनीति का उदाहरण है और पार्टी इसका विरोध करती है. भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि कोलकाता से महज 30 किलोमीटर दूर कथित तौर पर इतने बड़े नरसंहार की कोशिश की गयी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

घर जल रहे थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं, यह तुष्टीकरण की राजनीति का उदाहरण है. श्री प्रसाद ने सवाल किया कि गुजरात में 2002 प्रकरण पर आज तक रोनेवाले बुद्धिजीवी चुप क्यों हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >