विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

Vijay Krishna Murder Case: इस मामले में मृतक की पत्नी ने मयना थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें तृणमूल के 34 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप लगाये गये थे.

Vijay Krishna Murder Case: कोलकाता. विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मेदिनीपुर के मयना में भाजपा नेता विजय कृष्ण भुइयां की हत्या का मामला फिर चर्चा में आ गया है. हाल ही में भाजपा छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए चंदन मंडल को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने नोटिस भेजा है. मंडल को इसी सप्ताह कोलकाता स्थित एनआइए कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. नोटिस मिलने के बाद मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में नाराजगी जतायी.

नोटिस के पीछे राजनीति का आरोप

चंदन मंडल का कहना है कि विजय कृष्ण भुइयां की हत्या के समय वह भाजपा में थे. वे हाल ही में कोलकाता के तृणमूल भवन में जाकर औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए हैं. उनका आरोप है कि पार्टी बदलने के बाद राजनीतिक उद्देश्य से उन्हें परेशान करने के लिए यह नोटिस भेजा गया है. भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है. मयना के भाजपा विधायक अशोक डिंडा का कहना है कि एनआइए किसे नोटिस देगी, यह पूरी तरह जांच एजेंसी का मामला है और इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है मामला

एक मई 2023 को मयना के बाकचा घोड़ामहल इलाके में भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां का कथित रूप से अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी ने मयना थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें तृणमूल के 34 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप लगाये गये थे. बाद में कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच एनआइए को सौंपी गयी. एनआइए अब तक इस मामले में मयना के तृणमूल के कुछ नेताओं को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

Also Read: कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, बंगाल के इस शहर में सुबह से चल रही रेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >