नन गैंगरेप मामले का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता : नदिया जिले के रानाघाट के कॉन्वेंट स्कूल में बुजुर्ग नन के साथ गैंगरेप मामले में सीआइडी ने मुख्‍य आरोपी को पकड़ लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मुख्‍य आरोपी को सीआइडी ने गुरूवार रात गिरफ्तार किया है. इन दोनों को आज रानागढ कोर्ट में पेश किया जायेगा. बताया जा रहा है कि […]

कोलकाता : नदिया जिले के रानाघाट के कॉन्वेंट स्कूल में बुजुर्ग नन के साथ गैंगरेप मामले में सीआइडी ने मुख्‍य आरोपी को पकड़ लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मुख्‍य आरोपी को सीआइडी ने गुरूवार रात गिरफ्तार किया है. इन दोनों को आज रानागढ कोर्ट में पेश किया जायेगा.

बताया जा रहा है कि सीआइडी इनकी कस्टडी की मांग कर सकती है. इससे पहले इस संबंध में सीआइडी ने दो लोगों की गिरफ्तारी की थी. आपको बता दें कि नन गैंगरेप की घटना 14 मार्च के रात की है जिसका पूरे बंगाल सहित देश में विरोध हुआ था.

बुजुर्ग नन से सामूहिक दुष्कर्म मामले की सीबीआइ जांच की बात पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री कर चुकीं हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार ने इस घटना की सीबीआइ जांच कराने का निर्णय लिया था. मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में कहा था कि रानाघाट की घटना बहुत गंभीर है.

लोकसभा में भी नन गैंगरेप पर जोरदार हंगामा हुआ था. भाजपा ने इस मामले को लेकर ममता सरकार पर जोरदार हमला किया था. वहीं टीएमसी ने केंद्र सरकार को इसका जिम्मेदार बताया. विपक्ष ने कहा था कि ईसार्इयों को निशाना बनाकर हमले किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >