31 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल पायी गयीं

रोजाना इस्तेमाल में आनीवाली 31 तरह की नकली दवाओं को राज्य ड्रग कंट्रोल ने पकड़ा है. इस संबंध में राज्य ड्रग कंट्रोल ने फिर से एक नोटिफिकेशन जारी कर चिंता जतायी है

कोलकाता. रोजाना इस्तेमाल में आनीवाली 31 तरह की नकली दवाओं को राज्य ड्रग कंट्रोल ने पकड़ा है. इस संबंध में राज्य ड्रग कंट्रोल ने फिर से एक नोटिफिकेशन जारी कर चिंता जतायी है और क्वालिटी में फेल और नकली दवाओं की लिस्ट जारी की है. सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के एक नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा गया है कि बुखार और गैस की दवाओं समेत कई 31 तरह की दवाएं फिर से क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गयी हैं. इसके साथ ही छह दवाओं के नकली होने का भी दावा किया गया है. राज्य ड्रग कंट्रोल ने एक निर्देशिका जारी कर कहा है कि पैरासिटामोल 650 से लेकर गैस टैबलेट पैन 40 ब्रांड की दवाएं नकली पाई गयी है. राज्य ड्रग कंट्रोल ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि सेंट्रल ड्रग कंट्रोल स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन के नियमों के मुताबिक इनके नकली होने का शक है. नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि बुखार से लेकर विटामिन टैबलेट्स और गैस की दवा नकली मिले हैं. इस तरह की 206 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गयी हैं. इनमें से 31 दवाइयां कोलकाता की सेंट्रल ड्रग टेस्टिंग लैब में क्वालिटी टेस्ट में फेल हुई है. साथ ही, चंडीगढ़ लैब में संदिग्ध नकली पैन 40 गैस की दवा मिली है. राज्य ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने इन दवाओं की लिस्ट हर सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को भेज दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >