गणतंत्र दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

कोलकाता. भारतीय साहित्य संगम द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी का विषय वर्तमान राजनीति और राष्ट्रीय अवधारणा पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष केशरी कुमार तिवारी एवं सचिव बिहारी लाल चौधरी ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष इस विषय पर परिचर्चा का आयोजन कराती है. कार्यक्रम […]

कोलकाता. भारतीय साहित्य संगम द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी का विषय वर्तमान राजनीति और राष्ट्रीय अवधारणा पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष केशरी कुमार तिवारी एवं सचिव बिहारी लाल चौधरी ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष इस विषय पर परिचर्चा का आयोजन कराती है. कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डॉ. हरिकुंवर राय के साथ गणमान्य लोगों में श्रीनिवास शर्मा, मनोज मिश्रा, इंदु जोशी, जीवन सिंह, मुरली चौधरी, डॉ शाही, हरि कुमार राय उपस्थित रहे. इस दौरान मुख्य वक्त के रूप में इंदु जोशी ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान काव्य पाठ सूर्य की कमजोरियों से चांदनी बौरा गयी है को लोगों ने खूब सराहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >