मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर महिला से ठग लिये 21 लाख

शिकायत दर्ज करने वाले महिला के बेटे का नाम गौरव चक्रवर्ती (19) बताया गया है. वह त्रिपुरा का निवासी है.

ठगी का आभास होने के बाद पीड़ित महिला ने बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी शिकायत

मैनेजमेंट कोटे से दाखिला दिलाने का शातिर आरोपियों ने किया था वादा

कोलकाता. शहर के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर एक महिला से 21 लाख रुपये ठगने का आरोप कुछ शातिर आरोपियों पर लगा है. रुपये देने के बावजूद दाखिले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला को ठगी का आभास हुआ. इसके बाद उसके बेटे ने इसकी शिकायत बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी है. शिकायत दर्ज करने वाले महिला के बेटे का नाम गौरव चक्रवर्ती (19) बताया गया है. वह त्रिपुरा का निवासी है. पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें सीएनएमसी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी पहुंच की जानकारी उन्हें दी. इन लोगों ने बताया कि मैनेजमेंट कोटा के तहत वे लोग उनके बेटे गौरव का दाखिला सीएनएमसी अस्पताल में एमबीबीएस के लिए करा देंगे. आरोपियों ने इसके बदले उससे 21 लाख रुपये ले लिये. इसके बाद उन्हें कई फर्जी कागजात दिये गये, जिसमें सरकारी अस्पताल का स्टांप भी मौजूद था. इसे लेकर दाखिले के लिए जाने पर सारे कागजात नकली होने की जानकारी मिली. दोबारा आरोपियों से संपर्क करने पर कोई संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद पीड़ित की तरफ से बेनियापुकुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस मामले की जांच शुरू कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >