दहेज प्रथा के खिलाफ सिंदूरदान के बावजूद दुल्हन ने तोड़ी शादी, दूल्हा पहुंचा थाने

ओल्ड मालदा थाने में वर पक्ष के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमालदा : दहेज प्रथा के खिलाफ सिंदूरदान होने के बावजूद दुल्हन ने शादीतोड़ दी. मंगलवार की रात घटना ओल्ड मालदा थाना के मंगलवाड़ी इलाके में हुई है. घटना को लेकर कन्या पक्ष के लोग आश्चर्यचकित होने के साथ ही हताश भी हैं. वहीं, इलाकावासियों ने […]

ओल्ड मालदा थाने में वर पक्ष के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
मालदा : दहेज प्रथा के खिलाफ सिंदूरदान होने के बावजूद दुल्हन ने शादीतोड़ दी. मंगलवार की रात घटना ओल्ड मालदा थाना के मंगलवाड़ी इलाके में हुई है. घटना को लेकर कन्या पक्ष के लोग आश्चर्यचकित होने के साथ ही हताश भी हैं.

वहीं, इलाकावासियों ने कन्या को साहस के लिए बधाई दी है. कन्या पक्ष की ओर से वर पक्ष के खिलाफ ओल्ड मालदा थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. बुधवार सुबह से कन्या के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि कन्या इससे जरा भी दुखी नहीं है. परिवारवालों सहित आसपास के लोगों ने वर पक्ष को उचित सजा दिलाने की मांग की है.

निशीथ कुंडू के साथ मंगलवाड़ी इलाके की कन्या की शादी हो रही थी. सिंदूरदान के बाद दहेज के लिए वर पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. आरोप है कि मंडप में धक्का-मुक्की के बाद वधु को ससुराल ले जाने के बाद देख लेने की धमकी दी जाने लगी. कन्या पक्ष के रिश्तेदार ने बताया कि शादी में वर पक्ष को नगद ढाइ लाख रुपये, आठ भरी सोने के जेवर, फर्नीचर सबकुछ दिया गया. फिर भी एक टीवी को लेकर वर पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया.

लड़की के पिता व रिश्तेदारों से धक्का-मुक्की करने व वधु को ससुराल ले जाकर अत्याचार करने की धमकी देने का आरोप लगा है. इससे वधु घबराकर वर के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया. वधु ने बताया कि जो लोग एक टीवी के लिए ऐसा हंगामा कर सकते हैं. उनके साथ घर बसाना किसी भी हालत में मुमकिन नहीं है.
हालांकि वर पक्ष ने तमाम आरोपों को खारिज कर दिया है. वर निशीथ कुंडू का कहना है कि बारात पहुंचने के बाद से ही बारातियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था. उसने बताया की उसकी बहनों को डीजे में नचाने के लिए जबरदस्ती किया जाने लगा. लड़कियों पर रुपये उड़ाये जा रहे थे. इस तरह के अपमानजनक स्थिति का खिलाफ विवाद छिड़ा था.उसने दहेज की मांग के आरोप को झूठा बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >