कार पुलिंग कर या बस से ही स्कूल जाएं छात्र

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए शहर के 26 प्रमुख स्कूलों के अधिकारियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि छात्र एक अप्रैल से कार पूलिंग कर स्कूल आएं या स्कूल बस से. स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह एक अधिसूचना जारी कर […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए शहर के 26 प्रमुख स्कूलों के अधिकारियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि छात्र एक अप्रैल से कार पूलिंग कर स्कूल आएं या स्कूल बस से.

स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह एक अधिसूचना जारी कर स्कूल अधिकारियों से कहा कि वे अनिवार्य रूप से ऐसी व्यवस्था शुरू करें जिसमें छात्र या तो स्कूल बस से आएं या कार पूल कर के आएं. स्कूल शिक्षा आयुक्त सौमित्र मोहन ने कहा कि अभिभावकों को निजी वाहनों का प्रयोग प्रमाण के साथ केवल आपातकालीन या असाधारण परिस्थितियों में ही करने की अनुमति मिलनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >