अप्रैल के पहले हफ्ते में केएमसी चुनाव!

कोलकाता : सब कुछ सामान्य रहा तो अप्रैल के पहले हफ्ते में कोलकाता नगर निगम का चुनाव हो सकता है. हालांकि चुनाव के संबंध में चुनाव आयोग को अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई पत्र नहीं दिया गया है, लेकिन आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. आयोग के सूत्रों के […]

कोलकाता : सब कुछ सामान्य रहा तो अप्रैल के पहले हफ्ते में कोलकाता नगर निगम का चुनाव हो सकता है. हालांकि चुनाव के संबंध में चुनाव आयोग को अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई पत्र नहीं दिया गया है, लेकिन आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. आयोग के सूत्रों के मुताबिक 92 नगरपालिकाओं में सीटों के आरक्षण की सूची की घोषणा 17 जनरवरी को कर दी जायेगी. इसके 10 हफ्ते बाद चुनाव कराया जा सकता है. यानी 27 मार्च के बाद कभी भी चुनाव हो सकता है.

मार्च महीने में ही उच्च माध्यमिक की इस वर्ष की परीक्षा संपन्न हो जायेगी. इसके बाद चुनाव प्रचार में कोई दिक्कत भी नहीं रहेगी. आमतौर पर कोलकाता नगर निगम के साथ अन्य नगरपालिकाओं के चुनाव नहीं कराये जाते. हालांकि वर्ष 2014 में केएमसी के चुनाव के 15 दिन बाद अन्य नगरपालिकाओं के चुनाव हुए थे.

इस बार भी ऐसा ही कुछ हो सकता है. राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार 25 अप्रैल के पहले ही नगरपालिकाओं व निगम का चुनाव, सरकार करा लेना चाहती है. 25 अप्रैल से ही रमजान शुरू हो रहा है. इस दौरान चुनाव कराने से तृणमूल को आपत्ति है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >