बांग्लादेश में सप्लाई के लिए बंगाल में खुले मुंगेर मेड हथियारों के कारखाने

गिरफ्तार आर्म्स कारीगरों व सप्लायरों से पूछताछ में चौंकानेवाले खुलासे बेहतर क्वालिटी के कारण आठ से 10 गुना अधिक मिलती है कीमत कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) के पुलिसकर्मियों ने हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां में एक झोपड़ी में मौजूद आर्म्स फैक्टरी चलने का पर्दाफाश किया था. […]

गिरफ्तार आर्म्स कारीगरों व सप्लायरों से पूछताछ में चौंकानेवाले खुलासे

बेहतर क्वालिटी के कारण आठ से 10 गुना अधिक मिलती है कीमत
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) के पुलिसकर्मियों ने हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां में एक झोपड़ी में मौजूद आर्म्स फैक्टरी चलने का पर्दाफाश किया था. इस मामले में तीन लोग‍ों की गिरफ्तारी भी हुई थी.
गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में पुलिस को चौंकानेवाली जानकारी हाथ लगी है. लालबाजार सूत्र बताते हैं कि अबतक महानगर में जितने आर्म्स सप्लायरों को पकड़ा गया है, उनके पास से मुंगेर मेड आर्म्स जब्त हुए हैं. आखिर महानगर में मुंगेर में बने हथियार कहां से आ रहे हैं. इन सवालों के चौंकानेवाले जवाब मिले हैं.
आखिर बंगाल में कैसे मिल रहे मुंगेर के हथियार :
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मुंगेर के कारीगरों द्वारा निर्मित हथियारों की क्वालिटी काफी अच्छी होती है. वे काफी टिकाउ होते हैं, इसके कारण इसकी मांग काफी ज्यादा है. पहले वे राज्य में बने अर्द्धनिर्मित हथियारों को मुंगेर में ले जाकर उसे वहां फिनिश करवाते थे. लेकिन इसमें समय काफी ज्यादा लगता था, आवाजाही में जोखिम भी ज्यादा होती थी. कई बार बड़ी खेप पकड़ी गयी थी. इस कारण वे इस जोखिम से बचने की कोशिश करने के लिए उपाय ढूंढ़ने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >