वोट के लिए ममता कर रहीं रोहिंग्या का समर्थन : विजयवर्गीय

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा : बहुत हो गया ममता जी, अब नहीं. भाजपा जबतक इस आतंक, अराजक और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म नहीं करेगी, चैन से नहीं बैठेगी. वोट बैंक की खातिर ममता जी […]

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा : बहुत हो गया ममता जी, अब नहीं. भाजपा जबतक इस आतंक, अराजक और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म नहीं करेगी, चैन से नहीं बैठेगी.

वोट बैंक की खातिर ममता जी की सरकार रोहिंग्यों का समर्थन कर रही है. श्री विजयवर्गीय ने ये बातें संदेशखाली में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहीं.
श्री विजयवर्गीय, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय व प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह ने संदेशखाली में मृत भाजपा समर्थक प्रदीप मंडल और सुकांत मंडल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और इस हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग की.
42 लोगों पर झूठा मुकदमा :
श्री विजयवर्गीय ने कहा : तीन माह पहले जमाई षष्ठी के दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं प्रदीप मंडल और सुकांत मंडल पर लगभग चार सौ लोगों ने गांव को घेरकर हमला किया था. ये हमलावार कुख्यात तस्कर शेख शाहजहां के आदमी थे. आज 90 दिन पूरे हो गये हैं. पुलिस आज तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और गांव में आतंक फैला रहे हैं. उनके साथी की उनके ही बम फटने से मौत हो गयी थी.
पुलिस ने गांव के 42 लोगों पर झूठा मुकदमा दायर कर दिया. यह ममता जी की आतंक की राजनीति और तुष्टिकरण की नीति का जीता जागता उदाहरण है. उन्होंने कहा : मुख्यमंत्री से प्रश्न करना चहता हूं. ममता जी देश की नेता बनना चाहती हैं, पर गांव की हालत देख लीजिये. जहां आतंक के साये में लोग जी रहे हैं.
उन्होंने कहा : भाजपा कार्यकर्ता देवदास मंडल तीन माह से गायब हैं. जिंदा हैं या मौत हो गयी है. पुलिस इसकी जानकारी नहीं दे रही है. पूरे क्षेत्र में आतंक का माहौल है. भाजपा सरकार में आयेगी, तो हम आतंक को समाप्त करेंगे. गुंडे जेल में होंगे. जबतक तृणमूल की सरकार को उखाड़ नहीं फेकेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे.
तृणमूल के इशारे पर काम कर रही है पुलिस : भाजपा के बैरकपुर सांगठनिक जिला की ओर से रविवार को बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और बंद के दिन उनके समर्थकों पर हुए हमले की घटनाओं के खिलाफ चंदनपुकुर बाजार के पास एक विरोध सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान मौके पर भाजपा की बैरकपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष फाल्गुनी पात्र समेत काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे.
मौके पर उपस्थित सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि यहां की पुलिस तृणमूल नेताओं के इशारे पर काम कर रही है. पुलिस भाजपा समर्थकों को झूठे मामलों में फंसा रही है और उन्हें परेशान कर रही है.
मेरे ऊपर भी कई सारे मामले दर्ज किये गये हैं, लेकिन उससे कुछ होनेवाला नहीं है. तृणमूल कांग्रेस जो रवैया अपना रही है, उसे आनेवाले चुनाव में ही उसका फल मिल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >