प्रेमी की मौत से आहत प्रेमिका ने दी जान

इकबालपुर इलाके की है घटना कोलकाता : सड़क दुर्घटना में प्रेमी की मौत से आहत प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. घटना इकबालपुर थाना अंतर्गत भूकैलाश रोड की है. मृतका की शिनाख्त जीनत खातून (20) के रूप में हुई है. बुधवार को तड़के पुलिस को घटना की सूचना मिली. जीनत को सीलिंग फैन […]

इकबालपुर इलाके की है घटना

कोलकाता : सड़क दुर्घटना में प्रेमी की मौत से आहत प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. घटना इकबालपुर थाना अंतर्गत भूकैलाश रोड की है. मृतका की शिनाख्त जीनत खातून (20) के रूप में हुई है.

बुधवार को तड़के पुलिस को घटना की सूचना मिली. जीनत को सीलिंग फैन पर लटका पाया गया. उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि जीनत, अली अकबर उर्फ राहुल नाम के एक युवक से प्रेम करती थी.

वह इकबालपुर थाना इलाके के हुसैन शाह रोड का रहने वाला था. सात जुलाई को सड़क हादसे में राहुल घायल हो गया था और मंगलवार को चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी. राहुल की मौत की खबर के बाद से ही जीनत मानसिक रूप से काफी परेशान थी. जीनत के मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उसने बुधवार तड़के अपनी एक सहेली को व्हाट्सऐप पर सुसाइड लिख कर नोट भेजा था.

जीनत अपने कमरे में छोटे भाई के साथ रहती थी. सुबह जब भाई की आंखें खुलीं तो उसने अपनी दीदी को फंदे पर लटकता पाया. उसकी चीख सुन कर परिवार के अन्य सदस्य भी उसके कमरे में पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >