बोले भाजपा सांसद अर्जुन सिंह- भाटपाड़ा के लोगों को जब गोली मारी जा रही थी, तब कहां थे बुद्धिजीवी

कोलकाता : बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अपर्णा सेन सहित वामपंथी बुद्धिजीवियों के भाटपाड़ा दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब भाटपाड़ा के लोगों को गोली मारी जा रही थी. उनके घरों को जलाया जा रहा था. उस समय ये बुद्धिजीवी कहां थे? उन्होंने कहा कि ये बुद्धिजीवी केवल टीवी पर अपना […]

कोलकाता : बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अपर्णा सेन सहित वामपंथी बुद्धिजीवियों के भाटपाड़ा दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब भाटपाड़ा के लोगों को गोली मारी जा रही थी. उनके घरों को जलाया जा रहा था. उस समय ये बुद्धिजीवी कहां थे? उन्होंने कहा कि ये बुद्धिजीवी केवल टीवी पर अपना चेहरा दिखाने के लिए गये थे. इनका भाटपाड़ा के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है.

शांति की अर्जी लेकर भाटपाड़ा पहुंचे बुद्धिजीवी

उन्होंने कहा कि यदि वे लोग भाटपाड़ा गये भी थे और पीड़ित परिवारों से मिले भी थे, तो केवल आश्वासन देने से कुछ नहीं होता. उन पीड़ित परिवारों को उन लोगों को कुछ आर्थिक मदद करनी चाहिए थी, ताकि उनका जो नुकसान हुआ है. उसकी भरपाई हो पाती. उन्होंने कहा कि वे लोग पूरी घटना को राजनीतिक रंग देना चाह रहे हैं. उनका भाटपाड़ा के लोगों की समस्याओं से कोई भी लेना-देना नहीं है.

उन्होंने कहा कि भाटपाड़ा की इस स्थिति के लिए पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार है. राज्य सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह से विफल रही है.

भाटपाड़ा जाकर नाटक कर रही हैं अपर्णा : भाजपा

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विश्वप्रिय रायचौधरी ने बुद्धिजीवी अपर्णा सेन व कौशिक सेन के भाटपाड़ा दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग भाटपाड़ा जाकर नाटक कर रहे हैं और राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इससे अब उनलोगों को कोई फायदा नहीं होनेवाला है. श्री रायचौधरी ने गुरुवार को सॉल्टलेक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ चित्रकार व कलकत्ता पेंटर्स के संस्थापक रबीन मंडल से मुलाकात की. श्री रायचौधरी ने कहा कि श्री मंडल का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है तथा उनकी चिकित्सा चल रही है. उन्होंने कहा कि श्री मंडल उनके विचारधारा के नहीं है, लेकिन उन्होंने चित्रकला की दुनिया में बहुत ही अच्छा काम किया है तथा कभी उन्होंने भी बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर वाममोर्चा सरकार के खिलाफ आवाज उठायी थी, लेकिन आज कोई भी बुद्धिजीवी उनकी खबर लेनेवाला नहीं है. अपर्णा सेन को भाटपाड़ा जाने का समय है, लेकिन वह रबीन मंडल को देखने तक नहीं गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >