जंजीर में कैद जिंदगी

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट के माटिया थानांतर्गत धानकुड़िया ग्राम पंचायत इलाके के हाजरातला इलाके में एक 24 वर्षीय युवक राजीव हालदार पिछले दो माह से जंजीर में कैद अपनी जिंदगी गुजार रहा है. पिछले चार सालों से वह मानसिक रूप से बीमार है, जिस कारण से उसे जंजीर में कैद करके […]

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट के माटिया थानांतर्गत धानकुड़िया ग्राम पंचायत इलाके के हाजरातला इलाके में एक 24 वर्षीय युवक राजीव हालदार पिछले दो माह से जंजीर में कैद अपनी जिंदगी गुजार रहा है. पिछले चार सालों से वह मानसिक रूप से बीमार है, जिस कारण से उसे जंजीर में कैद करके रखा गया है.

उसके पिता राजकुमार हालदार पेशे से राजमिस्त्री हैं. उनका कहना है कि दो साल पहले ही राजीव की मां की मौत हो गयी. परिवार की स्थिति ठीक नहीं है. वह बीमार होने के कारण किसी को भी मारा-पीटा करता था, जिस कारण से कई बार शिकायत मिलने के बाद अंत में मजबूरन दो माह से जंजीर में बांध कर रखना पड़ रहा है.
इधर उसके पिता का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह सही तरीके से इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं. इस बावत कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं से किसी तरह की मदद नहीं मिली. कई अस्पतालों के भी चक्कर काट चुके हैं. इधर स्थानीय समाजसेवियों ने भी इस मामले में प्रशासन से मदद की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >