बेघर तृणमूल समर्थकों के लिए आज नैहाटी में धरना देंगी ममता

बैरकपुर में 400 तृणमूल समर्थक हुए हैं बेघर कोलकाता : लोकसभा चुनाव में अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन के बाद तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर आंदोलन की राह पकड़ी है. सुश्री बनर्जी गुरुवार को उत्तर 24 परगना के नैहाटी में भाजपा की कथित हिंसा के कारण बेघर हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ […]

बैरकपुर में 400 तृणमूल समर्थक हुए हैं बेघर

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन के बाद तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर आंदोलन की राह पकड़ी है. सुश्री बनर्जी गुरुवार को उत्तर 24 परगना के नैहाटी में भाजपा की कथित हिंसा के कारण बेघर हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ धरना में शामिल होंगी. तृणमूल कार्यकर्ताओं को उनके घर वापस पहुंचाया जायेगा.
यह धरना नैहाटी नगरपालिका के सामने होगा. उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली थीं, लेकिन हिंसा के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किये जाने के विरोध में उन्होंने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है.
नैहाटी के तृणमूल कांग्रेस के विधायक पार्थ भौमिक ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले और उसके बाद भाजपा समर्थकों द्वारा लगातार हमले किये जा रहे हैं. इसमें लगभग 400 तृणमूल समर्थक बेघर हैं. इन बेघरों को घर लौटाया जायेगा. उल्लेखनीय है कि इसके पहले भाटपाड़ा से कई बेघर तृणमूल समर्थकों ने नबान्न जाकर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की थी और भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >