चार दिन में चार बार बदले गये विधाननगर के सीपी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के आइएएस व आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर रही है. हालांकि विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट का आयुक्त कौन होगा, पश्चिम बंगाल सरकार तय नहीं कर पा रही है. पिछले चार दिनों में विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त का चार बार तबादला किया जा चुका है. पिछले चार दिनों के अंदर […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के आइएएस व आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर रही है. हालांकि विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट का आयुक्त कौन होगा, पश्चिम बंगाल सरकार तय नहीं कर पा रही है. पिछले चार दिनों में विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त का चार बार तबादला किया जा चुका है.

पिछले चार दिनों के अंदर चार बार विधाननगर पुलिस के आयुक्त को बदला जा चुका है. पहले यहां ज्ञानवंत सिंह को विधाननगर पुलिस आयुक्त बनाया गया था, उसके बाद सोमवार को निशात परवेज को यहां का सीपी बनाया गया. लेकिन उसके 24 घंटे के अंदर मंगलवार को एक बार फिर यहां के सीपी को बदल दिया गया है और डॉ भरत लाल मीणा को विधाननगर पुलिस आयुक्त का पदभार सौंपा गया था, लेकिन उनके पदभार ग्रहण करने से पहले ही यहां आने से रोक दिया गया और वह सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त के पद पर ही बने रहेंगे.

अब बुधवार को राज्य सरकार की ओर से एक बार फिर यहां के सीपी को बदल दिया गया है और भरत लाल मीणा की जगह पर लक्ष्मी नारायण मीणा को विधाननगर पुलिस आयुक्त का पदभार सौंपा गया है. इसी प्रकार, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट व हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के सीपी का भी पिछले 72 घंटों में दो बार तबादला किया जा चुका है. बुधवार को भी राज्य सरकार ने आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >