खड़गपुर आइआइटी के निकट युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

खड़गपुर : खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत आइआइटी खड़गपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर दिन दहाड़े अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी गोलीबारी कर फरार होने मे कामयाब हो गये. स्थानीय व पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सुदीप्त कर (22) है. […]

खड़गपुर : खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत आइआइटी खड़गपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर दिन दहाड़े अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी गोलीबारी कर फरार होने मे कामयाब हो गये. स्थानीय व पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सुदीप्त कर (22) है. वह बेलदा थाना अंतर्गत पूर्व साबड़ा गांव का निवासी था.

सुदीप्त का धान काटने और झाड़ने की मशीन का व्यवसाय था. घटना मंगलवार दोपहर करीबन डेढ़ से दो बजे के बीच हुई. अचानक ही स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी. उसके बाद लोगों ने पेट्रोल पंप के पास खड़ी मोटरसाइकिल के पास एक युवक को जमीन पर गिरकर तड़पते हुए देखा. युवक के गर्दन के पास गोली लगी थी.

युवक को रक्तरंजित अवस्था में देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. घायल युवक को खड़गपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. दूसरी ओर, खड़गपुर में लोकसभा चुनाव के मतगणना से एक दिन पहले दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से पूरे इलाके में उत्तेजना फैल गयी है.

पुलिस घटना की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कोई राजनीतिक कारण है या फिर कोई अन्य मामला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >