कोलकाता नगर निगम के बजट पर चर्चा आज से

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम का तीन दिवसीय बजट सत्र शुक्रवार को आरंभ हुआ. मेयर फिरहाद हकीम ने निगम के 155.60 करोड़ रुपये का घाटे का बजट पेश किया है. अब सोमवार व मंगलवार बजट पर चर्चा होगी. इधर, 29 नंबर वार्ड के पार्षद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि 15 फरवरी बजट वाले दिन वह […]

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम का तीन दिवसीय बजट सत्र शुक्रवार को आरंभ हुआ. मेयर फिरहाद हकीम ने निगम के 155.60 करोड़ रुपये का घाटे का बजट पेश किया है. अब सोमवार व मंगलवार बजट पर चर्चा होगी. इधर, 29 नंबर वार्ड के पार्षद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि 15 फरवरी बजट वाले दिन वह दिल्ली में प्रजा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लेने पहुंचे थे.
इस सेमिनार में दिल्ली मुंबई तथा बैंगलोर म्यूनिसिपल के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि इस सेमिनार में हिस्सा लेने की वजह से वह बजट के समय सदन में उपस्थित नहीं थे.
उन्होंने कहा कोलकाता नगर निगम को संपत्ति कर वसूलने में पसीने छूट रहे हैं. वहीं दिल्ली में बकाया कर रखने वाले लोगों की संपत्ति ही जब्त कर लिया जाता है. उन्होंने कहा कि कुछ इस तरह के कदम यहां भी उठाने की जरूरत है. श्री उपाध्याय बजट सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >