राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस में आरपीएफ जवान को मिलेगी सीट

कामकाज में होनेवाली थकान के कारण लिया गया निर्णय शताब्दी एक्सप्रेस में टीटीइ की सीट की जायेगी उन्हें आवंटित आसनसोल : सभी राजधानी एक्सप्रेस तथा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में स्कॉर्ट करने वाले आरपीएफ जवान को अब एक सीट उपलब्ध करायी जायेगी. इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने सर्कुलर जारी कर दिया है. इसमें बताया है कि […]

कामकाज में होनेवाली थकान के कारण लिया गया निर्णय

शताब्दी एक्सप्रेस में टीटीइ की सीट की जायेगी उन्हें आवंटित
आसनसोल : सभी राजधानी एक्सप्रेस तथा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में स्कॉर्ट करने वाले आरपीएफ जवान को अब एक सीट उपलब्ध करायी जायेगी. इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने सर्कुलर जारी कर दिया है. इसमें बताया है कि अभी आरपीएफ जवान को स्कॉर्ट करने के समय काफी परेशानी होती है. उन्हें लगातार खड़ा रहना पड़ता है. इस कारण राजधानी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में एक सीट उपलब्ध रहेगी. वहीं शताब्दी एक्सप्रेस की चेयर कार में सी-चार की सीट संख्या एक नंबर दिया गया है.
रेलवे बोर्ड ने बताया है कि अभी एक्सप्रेस ट्रेन, जिसमें स्लीपर बोगी है, उसमें पहले से एस वन की बर्थ संख्या 63 दी गयी है. वहीं शताब्दी एक्सप्रेस में अभी तक चेयरकार में सी-चार की सीट संख्या एक टिकट चेकिंग स्टाफ को दी गयी थी. अब वह सीट स्कॉर्ट पार्टी की होगी और उन्हें अलग से सीट उपलब्ध करायी जायेगी. राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्री कार में सिर्फ स्कॉर्ट पार्टी को सीट मुहैया करायी जायेगी. जबकि इसमें टिकट चेकिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ नहीं रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >